Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के झुंझुनूं जिले से दुखद खबर सामने आई है। मंडावा विधानसभा क्षेत्र के मेहरादासी गांव निवासी जवान सुरेंद्र कुमार मोगा (मेडिकल असिस्टेंट सर्जेंट) पाकिस्तानी हमले में शहीद हो गए। उनकी शहादत की पुष्टि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने की है। सुरेंद्र जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित 39 विंग एयर बेस में तैनात थे, जहां उन्हें चार दिन पहले ही बैंगलोर से बुलाया गया था।

कलेक्टर-एसपी ने शहीद के परिवार से की मुलाकात
शहादत की सूचना मिलते ही कलेक्टर रामावतार मीणा और एसपी शरद चौधरी मेहरादासी गांव पहुंचे और शहीद के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। सुरेंद्र कुमार ने करीब साढ़े 15 साल पहले सेना में मेडिकल असिस्टेंट सर्जेंट के रूप में भर्ती हुए थे और उनकी ड्यूटी बैंगलोर में थी। युद्ध जैसे हालात के कारण उन्हें उधमपुर भेजा गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी सीमा और दो बच्चों—11 वर्षीय बेटी वर्तिका और 7 वर्षीय बेटे दक्ष को गांव भेज दिया था।
10-11 दिन पहले ही लौटे थे ड्यूटी पर
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र 10-11 दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर बैंगलोर ड्यूटी पर लौटे थे। उन्होंने हाल ही में गांव में नया मकान बनवाया था, जिसका गृह प्रवेश समारोह अप्रैल में हुआ था। सुरेंद्र अपनी तीन बड़ी बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता शिशुपाल सिंह, जो सीआरपीएफ से रिटायर थे, का कुछ साल पहले निधन हो चुका है।
2010 में सेना में हुए थे भर्ती
सुरेंद्र ने झुंझुनूं के राजस्थान पब्लिक स्कूल और जीआर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी, जबकि बीएससी की डिग्री मोरारका कॉलेज से हासिल की थी। वे 1 जनवरी 2010 को सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शहादत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
