Rajasthan News: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर रन-वे का काम चलने सहित अन्य कारणों की वजह से इंडिगो की जोधपुर-इंदौर लाइट एक अगस्त से बंद हो रही है। इंदौर से जोधपुर के अलावा उदयपुर और नासिक के लिए संचालित सीधी हवाई सेवाएं भी बंद हो जाएगी।

इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक विंटर सीजन यानी 31 अक्टूबर से इन तीनों लाइट्स के फिर से शुरू होने की उमीद है। तब तक यात्री कनेक्टिंग लाइट्स या रेल व बस संसाधन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जोधपुर से इंदौर की एयर कनेक्टिविटी बंद होने से अब जोधपुर से केवल छह शहरों दिल्ली, मुबई, बेंगलूरू, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे के लिए ही एयर कनेक्टिविटी बचेगी।
जोधपुर-इंदौर लाइट बंद होने से जोधपुर आने-जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब यात्रियों को या तो अन्य बड़े शहरों के जरिए कनेक्टिंग लाइट से आना होगा या फिर सड़क और रेलमार्ग का सहारा लेना होगा, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की खपत बढ़ेगी।
ये लाइट होंगी बंद
जोधपुर: 6ई 7358/7359 (जोधपुर-इंदौर)
उदयपुर: 6ई 7424/7438 (इंदौर-उदयपुर)
नासिक: 6 ई 7155/7109 (इंदौर-नासिक)
प्रदेश में अब केवल जयपुर से ही कनेक्टिविटी
जोधपुर और उदयपुर के मार्ग बंद हो जाने से अब राजस्थान में केवल जयपुर ही इंदौर से सीधी हवाई सेवा से जुड़ा रहेगा। मध्यप्रदेश राज्य के लिए जोधपुर से यह एकमात्र एयर कनेक्टिविटी थी। गौरतलब है कि जोधपुर से केवल एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस की ही सेवाएं हैं। एयर इंडिया केवल दिल्ली और मुबई मार्ग पर ही हवाई सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। इंडिगो सभी मार्गों पर संचालित हो रही है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : CM साय आज लेंगे कैबिनेट बैठक… सहयोग केंद्र में गृहमंत्री विजय शर्मा सुनेंगे समस्याएं… महतारी सदन आंगनबाड़ी का होगा लोकार्पण… BJP मनाएगी समर्पण दिवस… पढ़ें और भी खबरें
- दिल्ली में ‘लाडली योजना’ बंद, अब ‘लखपति बिटिया’ की शुरुआत, बेटी की 18 से पहले शादी तो नहीं मिलेगी राशि, जानें कैसे मिलेगा लाभ
- PM आवास पर अफसरशाही का ताला: बैगा आदिवासियों का हक काग़ज़ों में कैद, टूटी झोपड़ियों में गुजर रही जिंदगी, मौत से पहले पीएम आवास का इंतजार
- STF की गोली से अपराधी हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, सूर्या के ऊपर दर्ज है दर्जनों मामले
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली में जनगणना की तैयारियाँ शुरू, AAP सरकार के दौरान केंद्र–LG पर दर्ज सभी केस होंगे खत्म, फीस निगरानी समिति को लेकर निजी स्कूलों को राहत, देश का पहला एयर टैक्सी कोरिडोर, 20 मिनट में गुरुग्राम से दिल्ली, तिहाड़ में सरेंडर से पहले राजपाल यादव का इमोशनल बयान

