Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के ग्वाला बनाने और इसके बदले 10 हजार रुपये देने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मुद्दे पर सरकार और शिक्षा विभाग को लेकर तीखा हमला बोला है।

टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों की जो हालत है, उसे देखते हुए मंत्री मदन दिलावर सही दिशा में चल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था का जो ढांचा बिगड़ा हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है। जूली ने यह भी कहा कि हाल ही में हाईकोर्ट ने जिस तरह से शिक्षा व्यवस्था को लेकर फटकार लगाई, उसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।
जूली ने दावा किया कि प्रदेश में 3 हजार 768 स्कूल जर्जर इमारतों में संचालित हो रहे हैं। एक भी नई स्कूल बिल्डिंग के लिए अब तक राशि स्वीकृत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब अच्छी शिक्षा नहीं दी जाएगी तो बच्चों के पास क्या विकल्प बचेगा। ऐसे में ग्वाला बनना ही उनका भविष्य रह जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में कुछ स्कूल मुर्गी फार्म में चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले साल में सभी शैक्षणिक पद भरने का वादा किया था, लेकिन अब तक भर्तियां पूरी नहीं हुई हैं। कई जगह बच्चों को जबरन दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जूली ने कहा कि मंत्री जी अपनी ही सोच और लाइन पर चल रहे हैं।
सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जूली ने कहा कि देश में गैस से चाय बनाने जैसे प्रयोगों की बातें तो बहुत हो चुकी हैं, लेकिन युवाओं को रोजगार देने का कोई ठोस विजन नजर नहीं आता। उन्होंने तंज में कहा कि किसी को ग्वाला बना दो, किसी को गोबर बेचने में लगा दो और किसी को चाय बनाने में। फिलहाल प्रदेश में यही हालात बने हुए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
