Rajasthan News: जयपुर। एसओजी ने ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कर चयनित हुए कनिष्ठ लिपिक (ग्रेड-द्वितीय) विकेश कुमार मान (29) निवासी जाटों का बास मलकीसर लूणकरणसर बीकानेर को गिरफ्तार किया है।

एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान उच्चन्यायालय जोधपुर ने लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 12 एवं 19 मार्च 2023 को आयोजित की थी। संगठित गिरोह के मुख्य अभियुक्त पोरव कालेर ने सालासर से मोबाइल फोन से विकेश को परीक्षा केन्द्र में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से प्रश्न पत्र के उत्तरों की नकल करवाई थी।
एसओजी ने परीक्षा केन्द्र में नकल करने के मामले में विकेश को गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ कि पेपर लीक सरगना पोरव कालेर एवं इसके चाचा तुलछाराम कालेर ने कई अभ्यर्थियों से लाखों रुपयों में सौदा तय कर ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से कई अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तरों की नकल करवाई थी।
अभियुक्त विकेश कुमार मान की पत्नी द्रोपदी सियाग को भी कनिष्ठ श्रेणी लिपिक (ग्रेड-द्वितीय) परीक्षा) में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर उत्तीर्ण होने एवं लिपिक पद पर चयनित होने के आरोपी में पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकरण में अब तक 22 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर
- BJYM की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: MP के आशीष झाला को मिली अहम जिम्मेदारी, इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- ‘साहब! मेरी जान को खतरा है…’ पुलिस को दी तहरीर बेअसर, बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पर गोलियों से भूना
- नवरात्रि पर जुलुम में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के 14 रचनाकारों ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य और गीतों पर रात 2 बजे तक झूमते रहे श्रोता

