Rajasthan News: कांग्रेस द्वारा ईडी के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा डिप्टी सीएम दीया कुमारी को लेकर दिए गए बयान ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। जहां भाजपा नेताओं ने इस बयान की आलोचना की है, वहीं जयपुर स्थित राजपूत सभा भवन ने भी इसे आपत्तिजनक बताते हुए खाचरियावास से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

हालांकि, प्रताप सिंह खाचरियावास ने माफी से इनकार करते हुए कहा कि उनका बयान पूरी तरह राजनीतिक था और उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। उन्होंने एक मीडिया को दिये बयान में कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा जो गलत हो। माफी की कोई जरूरत नहीं है।”
वीडियो पर दी सफाई, आईफा का किया जिक्र
खाचरियावास ने सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें दीया कुमारी और अभिनेता शाहरुख खान दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो उन्होंने नहीं, बल्कि आईफा ने जारी किए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “अगर शाहरुख खान कांग्रेस की किसी महिला नेता के साथ होते, तो भाजपा के लोग क्या चुप रहते?”
खाचरियावास ने बताया कि उन्होंने केवल जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए दी गई 100 करोड़ रुपये की राशि का मुद्दा उठाया था, जिसे भाजपा सरकार ने आईफा जैसे आयोजन में खर्च कर दिया।
“यह वही राजपूत सभा है जिसने दीया कुमारी का किया था बहिष्कार”
माफी की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए खाचरियावास ने राजपूत सभा भवन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “यही सभा दीया कुमारी और उनके परिवार का बहिष्कार कर चुकी है। उस समय मैं ही उनके साथ खड़ा था। अब वही सभा मुझसे माफी की मांग कर रही है।”
उन्होंने कहा कि उनके बयान को धार्मिक या सामाजिक चश्मे से नहीं, बल्कि एक राजनीतिक टिप्पणी के रूप में देखा जाना चाहिए। “मैं सबका सम्मान करता हूं, लेकिन राजनीति में सवाल पूछना गलत नहीं है.
ईडी कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
खाचरियावास ने यह भी कहा कि जब उनके घर ईडी की छापेमारी हुई थी, तब राजपूत सभा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने सवाल उठाया, “जब मेरे माता-पिता परेशान थे और मेरे भाई की गिरफ्तारी की तैयारी हो रही थी, तब सब चुप क्यों थे? क्या यह राजनीति नहीं थी?”
अंत में, उन्होंने कहा कि यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं बल्कि राजनीतिक है, और इसे उसी रूप में देखा जाना चाहिए। “अगर मेरी आवाज दबाई गई, तो यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि राजस्थान के लाखों लोगों की आवाज होगी।”
पढ़ें ये खबरें
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से मुलाकात की चर्चा
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना
- शॉर्ट सर्किट से जला रावण ! दशहरे से पहले ही धू-धू कर हुआ राख, मची अफरा-तफरी
- नशे के सौदागरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 5 किलो गांजा, भारी शराब और स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार!
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
