Rajasthan News: कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में 8 मई की रात हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चिराग जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया है। चिराग ने तेज रफ्तार कार से 4 बच्चों और एक महिला इंदिरा बाई को कुचलने की कोशिश की थी। घटना के समय बच्चे एक जगह खड़े थे, जबकि इंदिरा बाई अपनी साइकिल की चेन ठीक कर रही थीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में चिराग ने कबूल किया कि उसने पीड़ित परिवार से पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। चिराग, जो पेशे से टैक्सी चालक है, मोहल्ले का ही निवासी है। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है और कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी कर रही है।
घटना के बाद 9 मई को हेमंत राठौड़ ने अनंतपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सभी घायल निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अनंतपुरा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
