Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के दो मामले सामने आने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शनिवार सुबह, कोटा पुलिस ने ADM के आदेश पर विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक पीजी को सीज कर दिया।

यह वही पीजी है, जहां मंगलवार रात हरियाणा निवासी छात्र नीरज जाट ने पंखे के कड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। यह कार्रवाई उस पीजी में एंटी हैंगिंग डिवाइस न होने के कारण की गई है।
कलेक्टर के साथ बैठक के बाद लिया गया एक्शन
इस कार्रवाई से पहले, जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने जिला प्रशासन और कोचिंग संचालक हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ बैठक की थी। बैठक में जब सरकार द्वारा सुसाइड रोकने के लिए जारी गाइडलाइन के पालन के बारे में सवाल किया गया, तो अध्यक्ष ने बताया कि 90 प्रतिशत हॉस्टलों में सुधार हो चुका है। हालांकि, कई ऐसे हॉस्टल और पीजी हैं जो अभी भी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, या जिनमें एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगाए गए हैं।
कोटा आने के दो साल बाद किया सुसाइड
नीरज जाट पिछले दो साल से कोटा के राजीव गांधी नगर स्थित आनंद कुंज रेजीडेंसी में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीजी मालिक ने सुबह पुलिस को इस सुसाइड की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने छात्र के शव को एमबीएस मोर्चरी में रखवाया। अगले दिन, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

