Rajasthan News: जयपुर. राजस्थान के किशनगढ़ स्थित ब्लू स्टीलर मार्बल फैक्ट्री में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे तीन मजदूरों में से एक की दम घुटने से मौत (Suffocation Death) हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. यह घटना अजमेर जिले के किशनगढ़ के मार्बल एरिया में हुई.

जानकारी के अनुसार, मजदूरों ने ठंड से बचने के लिए रात में कमरे के अंदर अंगीठी जलाई थी. रातभर अंगीठी जलने से कमरे में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी हो गई और जहरीली गैस (Toxic Gas) का स्तर बढ़ गया. सुबह जब मजदूर कमरे से बाहर नहीं आए, तो फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत गांधीनगर थाना पुलिस को सूचित किया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा कटर की मदद से तोड़ा और बेसुध पड़े मजदूरों को बाहर निकाला. उनमें से एक मजदूर, कृष्ण कुमार यादव (30 वर्षीय), निवासी उत्तर प्रदेश, मृत पाया गया. अन्य दो मजदूर, सत्यनारायण और छोटू, को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है.
एसएचओ सुरेश कुमार सोनी ने मीडिया को बताया कि मार्बल फैक्ट्री के कमरे में मजदूर ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे थे. ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से यह हादसा हुआ.
पढ़ें ये खबरें
- डीसी अपराजिता ने किया सीवन अनाज मंडी का दौरा, खरीद एवं उठान में तेजी लाने के दिए निर्देश
- Rajasthan News: भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, सुप्राजीत इंजीनियरिंग के श्रमिकों पर लाठीचार्ज
- भिवानी वालों की मौज: हरिद्वार के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू, मुंबई जाने के लिए अब हफ्ते में मिलेंगे 4 दिन
- बिहार कांग्रेस का मिशन जनहित, प्रेस से मिलिए अभियान के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी
- बंगाल में गरजे शाह, बोले- TMC ने बंगाल की जनता के ₹5000 करोड़ गायब किए, पाई-पाई का लेंगे हिसाब ; कहा – बीजेपी सरकार बनने पर रात 1 बजे भी सुरक्षित होंगी बेटियां
