Rajasthan News: जयपुर. राजस्थान के किशनगढ़ स्थित ब्लू स्टीलर मार्बल फैक्ट्री में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे तीन मजदूरों में से एक की दम घुटने से मौत (Suffocation Death) हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. यह घटना अजमेर जिले के किशनगढ़ के मार्बल एरिया में हुई.

जानकारी के अनुसार, मजदूरों ने ठंड से बचने के लिए रात में कमरे के अंदर अंगीठी जलाई थी. रातभर अंगीठी जलने से कमरे में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी हो गई और जहरीली गैस (Toxic Gas) का स्तर बढ़ गया. सुबह जब मजदूर कमरे से बाहर नहीं आए, तो फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत गांधीनगर थाना पुलिस को सूचित किया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा कटर की मदद से तोड़ा और बेसुध पड़े मजदूरों को बाहर निकाला. उनमें से एक मजदूर, कृष्ण कुमार यादव (30 वर्षीय), निवासी उत्तर प्रदेश, मृत पाया गया. अन्य दो मजदूर, सत्यनारायण और छोटू, को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है.
एसएचओ सुरेश कुमार सोनी ने मीडिया को बताया कि मार्बल फैक्ट्री के कमरे में मजदूर ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे थे. ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से यह हादसा हुआ.
पढ़ें ये खबरें
- संघ की बैठक खत्म, लेकिन सियासी हलचल तेजः CM डॉ मोहन और बीजेपी संगठन मंत्री की दिग्गजों से अहम मुलाकात
- Gold Price Today : सोना 3,000 रुपए से ज्यादा महंगा, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख रुपए के पार, जानिए इंदौर समेत बड़े शहरों के रेट
- CG News : शराब घोटाले में रामगोपाल और मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
- मधुबनी गोलीकांड में आरोपी ASI पर कसा शिकंजा, 25 हजार का इनाम, तलाश में नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी
- धीरेंद्र शास्त्री विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य बोले- ‘तू टेढ़ा, तेरी टेढ़ी रे नजरिया’, कहा- उनके भावों को समझिए
