Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश भूपेंद्र सिंह खरवा (Bhupendra Singh Kharwa) और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया।

भूपेंद्र, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) को हथियार सप्लाई करने में शामिल बताया जाता है, अपने साथियों के साथ थार गाड़ी में सवार होकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात (Criminal Conspiracy) को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रोका और तलाशी में एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस (Live Cartridges) और एक जीप बरामद की।
जिला स्पेशल टीम (District Special Team) को सूचना मिली थी कि पुष्कर घाटी क्षेत्र में तीन बदमाश हथियारों के साथ मौजूद हैं। इसके आधार पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी की और थार गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी में भूपेंद्र सिंह खरवा (32, ब्यावर), दीपक रावत (29, आदर्श नगर), और आदेश चौधरी (23, पीसांगन) के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र सिंह खरवा का आपराधिक इतिहास रहा है और वह लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुर्गों में से एक है। वह पहले पंजाब पुलिस द्वारा हथियार सप्लाई (Arms Supply) के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। सूत्रों का दावा है कि 2017 में पंजाब जेल में अफीम तस्करी के मामले में बंद रहने के दौरान उसकी लॉरेंस बिश्नोई से मुलाकात हुई थी। पांच महीने पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने भी उसे हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत (Bail) पर बाहर था। प्रारंभिक पूछताछ में खरवा ने दावा किया कि हथियार जवाजा से खरीदे गए थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया, जहां से उनकी रिमांड (Police Remand) मंजूर की गई। अब पुलिस गहन पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बदमाश किस साजिश के तहत हथियार लेकर जा रहे थे और क्या कोई बड़ी वारदात की योजना थी। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल सीताराम और कॉन्स्टेबल रामनिवास की अहम भूमिका रही।
सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि तीनों बदमाशों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अजमेर पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते रोक लिया गया। पुलिस अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क और संभावित साजिशों की जांच में जुट गई है।
पढ़ें ये खबरें
- Jhhabar Singh Kharra: तिरंगा फहराने के बाद कांग्रेस पर क्यों बरसे झाबर सिंह खर्रा?
- Mahindra SUVs August 2026 Discounts: Scorpio-N, Thar Roxx, Thar, XUV 3XO और Bolero पर मिल रही 1.25 लाख तक की छूट
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भरा दंभ, कहा- बस्तर के 93 गांवों में पहली बार फहराया गया तिरंगा…
- IIT खड़गपुर में राजस्थान के छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, 5 महीने में इस तरह 7 मौतें हो चुकी
- अमित शाह के उदयपुर दौरे में क्या-क्या होगा? 21 फीट की अटल प्रतिमा से 12,112 करोड़ के प्रोजेक्ट तक, जानिए पूरा कार्यक्रम

