Rajasthan News: लॉरेंस गैंग ने राजस्थान में एक बार फिर 5 करोड़ की फिरौती मांगकर पुलिस और पीड़ित परिवार की नींदे उड़ी दी है. राजस्थान के श्रीगंगागनर जिले में रहने वाले एक व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है.

मंगलवार सुबह इस संबंध में पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी के परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी है. व्यापारी का कहना है कि फिरौती के लिए बेटे के फोन पर धमकी भरी कॉल आई थी. धमकी देने वाले ने अपना नाम लॉरेंस गैंग से संबंध रखने वाला रोहित गोदारा बताया था.
पिछले दिनों भी आया था कॉल
पिछले दिनों भी ऐसा ही एक मामला राजस्थान पुलिस के पास आया था. जिसमें पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अबादी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल किया गया. कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताया और महिला से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. साथ ही फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.
महिला का पति करता है ट्रेडिंग का काम
पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला का पति मध्यम वर्ग का व्यापारी है. वह गंगानगर में विभिन्न कंपनियों के साथ ट्रेडिंग का काम करता है और वहीं उसकी दुकान भी है. महिला घर की देखभाल करती है.
पढ़ें ये खबरें
- दरभंगा में बंधक बनाकर ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए BJP-JDU पर साधा निशाना
- महुआ बना मौत का कारण, सड़क किनारे बीन रहे ग्रामीण को बाइक ने कुचला
- मालदा की घटना पर धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- TMC की राजनीति का अंत करीब
- इंटरनेशनल बौद्ध कॉन्क्लेव 2026 : 2,300 से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालुओं ने लिया भाग, थाइलैंड, जापान, म्यांमार, भूटान और नेपाल से पहुंचे विशेषज्ञ, 3000 करोड़ का मिला निवेश
- 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की मौत, बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में अंतिम सांस ली

