Rajasthan News: लॉरेंस गैंग ने राजस्थान में एक बार फिर 5 करोड़ की फिरौती मांगकर पुलिस और पीड़ित परिवार की नींदे उड़ी दी है. राजस्थान के श्रीगंगागनर जिले में रहने वाले एक व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है.

मंगलवार सुबह इस संबंध में पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी के परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी है. व्यापारी का कहना है कि फिरौती के लिए बेटे के फोन पर धमकी भरी कॉल आई थी. धमकी देने वाले ने अपना नाम लॉरेंस गैंग से संबंध रखने वाला रोहित गोदारा बताया था.
पिछले दिनों भी आया था कॉल
पिछले दिनों भी ऐसा ही एक मामला राजस्थान पुलिस के पास आया था. जिसमें पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अबादी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल किया गया. कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताया और महिला से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. साथ ही फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.
महिला का पति करता है ट्रेडिंग का काम
पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला का पति मध्यम वर्ग का व्यापारी है. वह गंगानगर में विभिन्न कंपनियों के साथ ट्रेडिंग का काम करता है और वहीं उसकी दुकान भी है. महिला घर की देखभाल करती है.
पढ़ें ये खबरें
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

