कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश केग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले एक SAF आरक्षक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि उसने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया और फिर उसे गर्म प्रेस से 07 बार जलाया। गंभीर रूप से झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE: कुवैत एयरपोर्ट हमले में MP के मंजूर की मौत: भांजी की शादी में शामिल होने आ रहा थे उज्जैन, अहमदाबाद पहुंचेगा पार्थिव शरीर, सरकार से मांगी एंबुलेंस

चरित्र को लेकर शक करता था

दरअसल मामला 13वीं बटालियन स्थित सरकारी आवास का है। 13वीं बटालियन में ही पदस्थ आरक्षक राजेंद्र परिहार अपनी पत्नी पूजा परिहार के चरित्र को लेकर शक करता था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर पत्नी पर निगरानी रखता था और उसे घर से बाहर निकलने तक पर आपत्ति जताता था। घटना वाली रात भी महिला खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने गई थी। जब वह लौटकर आई तो पति ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। फिर उसने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपी ने महिला के शरीर पर गर्म प्रेस से 07 जगह जलाया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। 

READ MORE: पिता ने गला घोंटा, भाईयों ने शव जलाया… गुमशुदगी की रिपोर्ट के 26 दिन बाद जूली के हत्या का राज आया सबके सामने!

शरीर का बड़ा हिस्सा जल गया

बताया जा रहा है कि उसके शरीर का बड़ा हिस्सा जल गया है। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे मायके ले जाया गया,जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद का वह दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में नजर आ रही है। वीडियो में उसकी लाचारी और दर्द साफ दिखाई देता है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक राजेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया है,मामले में अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m