Rajasthan News: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की नई फिल्म लव एंड वॉर मुश्किल में फंस गई है. बीकानेर के बीछवाल थाने में भंसाली प्रोडक्शंस और उसके मैनेजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप हैं धोखाधड़ी, धमकी देने और आपराधिक षड्यंत्र रचने के.

शिकायत किसने की?
एफआईआर राधा फिल्म्स एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ प्रतीक राज माथुर ने दर्ज कराई है. उनका कहना है कि 17 अगस्त को शूटिंग के दौरान भंसाली प्रोडक्शंस के निजी गार्ड्स ने उन्हें धमकाया. माथुर का आरोप यह भी है कि पुलिस ने पहले उनकी शिकायत दबा दी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट जाना पड़ा. कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ.
FIR में क्या है?
माथुर के मुताबिक, नवंबर 2024 में भंसाली प्रोडक्शंस के उत्कर्ष बाली ने उनसे संपर्क किया और फिल्म के लिए लाइन प्रोड्यूसर का काम देने का आश्वासन दिया. उन्हें मुंबई बुलाया गया और कहा गया कि फिल्म की टीम राजस्थान आएगी, जिसके लिए सारी व्यवस्थाएं उन्हें करनी होंगी. लिखित कॉन्ट्रैक्ट मांगा तो आश्वासन मिला कि बाद में दे देंगे.
उन्होंने भरोसा करके सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं शुरू कर दीं और इस पर अपने पैसे खर्च किए. लेकिन एडवांस दिए बिना अचानक उन्हें मेल आया कि टूर रद्द हो गया है. बाद में उन्हें पता चला कि फिल्म की टीम राजस्थान पहुंच चुकी है और किसी और को लाइन प्रोड्यूसर बना लिया गया है.
जब माथुर ने नुकसान का जिक्र किया, तो उन पर दबाव और धमकी देने का आरोप है. एफआईआर में लिखा है कि उत्कर्ष बाली ने मामला सेट करने की बात कही, जबकि अरविंदर गिल ने कथित तौर पर कहा कि हमने ऐसे बहुत देखे हैं, ज्यादा बोले तो इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा.
भंसाली प्रोडक्शंस की चुप्पी
अब तक संजय लीला भंसाली या उनकी कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. इस वजह से अटकलें और बढ़ गई हैं. लव एंड वॉर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल काम कर रहे हैं. शूटिंग फिलहाल जारी है, लेकिन इस मामले का फिल्म की शूटिंग और रिलीज पर क्या असर होगा, यह साफ नहीं है.
पढ़ें ये खबरें
- 12 February History : चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली… हमारे पूर्वज बंदर थे बताने वाले चार्ल्स डार्विन का जन्म… जानिए इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- 12 February 2026 Panchang : फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल…
- 12 February 2026 Horoscope : इस राशि के कारोबारियों के लिए मिला-जुला रहेगा दिन, जानिए अपना राशिफल …
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 12 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: बिहार विधानसभा सत्र का 8वां दिन आज, 12 बजे शुरू होगी विधान परिषद की कार्यवाही,कृषि पर आधारित सेमिनार की शुभारंभ करेंगे राम कृपाल यादव, TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…

