Rajasthan News: पाली जिले में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह तेंदुए ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। दोनों का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है।
बाइक सवार पर तेंदुए का हमला
गुड़ा भोप सिंह घाणेराव मार्ग पर बाइक से जा रहे दो युवकों पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से युवक घबरा गए और बाइक तेजी से दौड़ा दी, लेकिन तेंदुआ उनका पीछा करता रहा और करीब आधे किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पीठ पर पंजा मार दिया। युवक के पीठ में गहरे घाव हुए हैं, और हाथों पर भी खरोंचें आईं हैं। गनीमत रही कि तेंदुआ गर्दन पर हमला नहीं कर सका, नहीं तो जान का खतरा हो सकता था।

तेंदुए ने दूसरे युवक को भी किया घायल
आज सुबह एक और युवक जब काम पर जा रहा था, तो तेंदुए ने उस पर भी हमला किया। युवक को गंभीर चोटें आईं हैं, और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
तेंदुओं की बढ़ती संख्या और खतरे की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि अरावली पहाड़ियों से सटे देसूरी कस्बे में मानव गतिविधियों के बढ़ने से जंगली जानवरों का शिकार और पानी की तलाश में रहने वाले इलाकों की ओर रुख बढ़ा है। तेंदुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है, और वे अब रात हो या दिन, सड़क पर आकर मवेशियों का शिकार करने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।
पढ़ें ये खबरें
- ग्वालियर में दिखा सौहार्द का अनोखा नजारा: हनुमान जन्मोत्सव पर मुस्लिम समाज ने ढोल बजाकर की फूलों की वर्षा, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
- CG News : महुआ बिनने जंगल गया था ग्रामीण, हाथी ने ली जान
- महिला आयोग में हाई-वोल्टेज ड्रामा, परिजनों के विरोध के बीच प्रेमी ने भरी मांग, बुलानी पड़ी पुलिस
- जान की कोई कीमत नहीं ? अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 लोगों की तड़प-तड़पकर मौत
- IPL 2026 Point Table : 6 मैचों के बाद प्वाइंट टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, CSK की हालत खराब, जानिए टॉप 5 टीमें कौन?
