Rajasthan News: उदयपुर. राजस्थान के कई जिलों में लेपर्ड की बढ़ती आक्रामकता चिंता का विषय बन गई है. उदयपुर में एक लेपर्ड ने मासूम पर हमला कर दिया, लेकिन मां ने अपनी निडरता का परिचय देते हुए उसकी जान बचाई. पिछले चार महीनों में लेपर्ड ने खासकर उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा हमले किए हैं. अक्टूबर 2024 में यहां के जंगलों में रहने वाले लेपर्ड ने 9 लोगों की जान ले ली थी.

लेपर्ड ने एक युवती पर हमला कर दिया. यह घटना उदयपुर से लगभग 45 किमी दूर गोगुंदा ग्राम पंचायत के गांव पाचावतो की भागल में हुई. घटना के समय 17 वर्षीय अनिता अपनी मां घीसी बाई के साथ खेत में घास काट रही थी. लेपर्ड ने अचानक हमला किया, लेकिन मां के चिल्लाने पर वह भाग गया.
युवती को घायल अवस्था में गोगुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है. भूताला पंचायत के सरपंच मोहन सिंह ने बताया कि दो दिन पहले भी लेपर्ड एक बाड़े में घुसा था. वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया, लेकिन उसके बाद भी हमले की घटना हो गई.
पढ़ें ये खबरें
- 30-Inch Curved Display और Hybrid Engine के साथ आज लॉन्च होगी Kia Sorento, Fortuner को मिलेगी कड़ी टक्कर!
- ‘सुशासन और बेटी बचाओ महज एक नारा’, बक्सर में छात्राओं से दुष्कर्म पर रोहिणी आचार्य का फूटा गुस्सा
- नेपाल में कुदरत का करिश्मा: तबाही के 10वें दिन सुरंग के मलबे से दो लोग जिंदा निकले, सुनाई दे रहीं और आवाजें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- दिल्ली में छतों से होगी बिजली की कमाई, रेखा सरकार का 2.30 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का प्लान
- ईरान ने अमेरिका को दी खुली चुनौती, ट्रम्प का उड़ाया मजाक, कहा- ‘हबीबी, कम टू ईरान’



