Rajasthan News: बांसवाड़ा: शहर के रिहायशी इलाके वाडिया कॉलोनी में तेंदुए के मूवमेंट की खबर से हड़कंप मच गया। खेल स्टेडियम के पीछे वाले क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया, जिसका मूवमेंट सीसीटीवी में कैद हो गया। इस घटना के बाद कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 8:45 बजे कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनाई दी, जिसे पहले सामान्य समझा गया। लेकिन पास में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों ने तेंदुए को देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कॉलोनी की सड़कों पर तेजी से भागता दिखा, जबकि उसके पीछे कुत्तों का झुंड भी था। माना जा रहा है कि तेंदुआ कॉलोनी से 500 मीटर दूर श्यामपुरा वन क्षेत्र से भटककर आया।
खबर मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेंजर संतोष डामोर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू की, लेकिन घंटों की खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज का वीडियो शहरभर में वायरल हो गया, जिससे लोग और सतर्क हो गए।
तेंदुए की खबर फैलने के बाद कॉलोनीवासी सहमे हुए हैं। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और रात में अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।
वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही है। साथ ही, श्यामपुरा वन क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- Giridih News: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और 12 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग
- वोट चोरी पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा युद्ध, राहुल के आह्वान पर सड़क पर उतरी जनता
- हाई-प्रोफाइल ड्रामा खत्म! रोज़ लोकेशन बदलती रही श्रद्धा… वीडियो बनाकर दे रही थी चकमा, जानिए कैसे पकड़ी गई?
- जादू-टोना के शक में हत्या: पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- Hyundai Bayon Photo Leak: लॉन्च से ठीक पहले सामने आईं नई कॉम्पैक्ट SUV की तस्वीरें, बुकिंग जारी

