Rajasthan News: शहर के जाने माने मशीन टूल्स व्यापारी से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर सीने में गोली मारने की धमकी देने के मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं। उनसे पुलिस गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एसपी बंदिता राणा ने मीडिया को बताया गिरफ्तार आरोपी गोपाल सागर, खरवा, जिला व्यावर निवासी भूपेंद्र सिंह खरवा (33) पुत्र ज्ञानसिंह रावत, आदर्श नगर हाल अर्जुनलाल सेठी नगर, अजमेर निवासी दीपक सिंह उर्फ दीपसा (29) पुत्र सोहन सिंह रावत, ग्राम केसरपुरा, मांगलियावास, अजमेर निवासी राहुल सिंह (20) पुत्र रमेश सिंह और तेजाजी मंदिर के पास, ग्राम लच्छीपुरा, नसीराबाद निवासी नरेन्द्र सिंह गहलोत उर्फ मोनू (36) पुत्र हनुमान सिंह हैं। जिन्हें रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि आरोपियों ने पिछले दिनों अजमेर माखपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया के मशीन टूल्स उद्योग के व्यापारी यशवंत शर्मा को व्हाट्सएप कॉल किया था। उनके कॉल नहीं उठाने पर धमकी वाला मैसेज भेजा था। जिसमें आरोपियों ने दो करोड़ रुपए देने की मांग की थी और नहीं देने पर उन्हें या उनके परिवार के सदस्यको गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पढ़ें ये खबरें
- मुख्य सचिव ने की लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा: अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए जनता से जुड़ी सभी सेवाएं
- बिहटा से शुरू हुआ डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग का दौर, स्टार्टअप कंपनी ने लांच की स्वदेशी लैपटॉप और पीसी
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, AI सक्षम शिक्षा अभियान के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, AB-PMJAY के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर 59 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई, प्रदेश में चल रहा ‘जंगलराज’… PCC चीफ बैज ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Rajasthan Politics: मैं खुद को नहीं बचा पाई, मेरा तो सब चला गया… झालावाड़ में वसुंधरा के इस बयान से मची सियासी गलियारों में खलबली!
- PM मोदी की सभा में चोरों का आतंक ! 350 लोगों के मोबाइल-पर्स पर किया हाथ साफ, आसनसोल पुलिस पर उठे सवाल

