Rajasthan News: शहर के जाने माने मशीन टूल्स व्यापारी से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर सीने में गोली मारने की धमकी देने के मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं। उनसे पुलिस गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एसपी बंदिता राणा ने मीडिया को बताया गिरफ्तार आरोपी गोपाल सागर, खरवा, जिला व्यावर निवासी भूपेंद्र सिंह खरवा (33) पुत्र ज्ञानसिंह रावत, आदर्श नगर हाल अर्जुनलाल सेठी नगर, अजमेर निवासी दीपक सिंह उर्फ दीपसा (29) पुत्र सोहन सिंह रावत, ग्राम केसरपुरा, मांगलियावास, अजमेर निवासी राहुल सिंह (20) पुत्र रमेश सिंह और तेजाजी मंदिर के पास, ग्राम लच्छीपुरा, नसीराबाद निवासी नरेन्द्र सिंह गहलोत उर्फ मोनू (36) पुत्र हनुमान सिंह हैं। जिन्हें रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि आरोपियों ने पिछले दिनों अजमेर माखपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया के मशीन टूल्स उद्योग के व्यापारी यशवंत शर्मा को व्हाट्सएप कॉल किया था। उनके कॉल नहीं उठाने पर धमकी वाला मैसेज भेजा था। जिसमें आरोपियों ने दो करोड़ रुपए देने की मांग की थी और नहीं देने पर उन्हें या उनके परिवार के सदस्यको गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पढ़ें ये खबरें
- Ujjain News: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, 65 बस्तियों से कदमताल करते निकले स्वयंसेवक
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर

