Rajasthan News: अलवर: रहस्यमयी और हॉन्टेड जगहों में गिने जाने वाले भानगढ़ किले के प्रवेश द्वार स्थित हनुमान मंदिर से गदा चोरी होने की घटना सामने आई है। टहला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश जारी है।

कैसे हुई चोरी?
टहला थाना अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने शुक्रवार शाम को पूजा की थी, उस समय हनुमानजी की प्रतिमा के पास गदा रखी हुई थी। लेकिन शनिवार सुबह 5 बजे जब महंत मंदिर पहुंचे, तो गदा गायब मिली। इसके बाद मंदिर में लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति मंदिर परिसर में प्रवेश करता हुआ दिखा।
सुरक्षा के बावजूद हुई चोरी
मंदिर के पुजारी ने बताया कि भानगढ़ किले के प्रवेश द्वार पर भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) के सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद हनुमानजी की गदा चोरी हो गई। पुलिस ने कहा कि चोर की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
भानगढ़ किले का ऐतिहासिक महत्व
भानगढ़ किला 17वीं शताब्दी में बनाया गया था और इसे एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है। यह किला सरिस्का की पहाड़ियों के बीच स्थित है और शाम 5 बजे के बाद यहां प्रवेश निषेध है। किले के खंडहर और इससे जुड़ी रहस्यमयी कहानियां इसे और भी चर्चित बनाती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली को मिलेंगी 2800 नई इलेक्ट्रिक बसें, पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इस साल चरणबद्ध तरीके से होंगी शामिल
- 16वीं सब जूनियर नेशनल हॉकी, राजगीर में आज से मचेगा रोमांच, बिहार की पुरुष और महिला टीमों का हुआ चयन
- जनगणना आज सेः देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना, लिव-इन कपल को शादीशुदा माना जाएगा, पूछे जाएंगे 33 सवाल, जानिए किन सवालों के जवाब आपको नहीं बताना है
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: एलपीजी संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, लीज एक्सटेंशन और बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, CM रेखा गुप्ता ने जारी किए 20.26 करोड़ रुपये, लश्कर के निशाने पर थे कालकाजी मंदिर और लोटस टेंपल, ‘डॉ. निमो यादव’ पैरोडी अकाउंट को केंद्र सरकार के निर्देश पर किया ब्लॉक
- CG Morning News : रायगढ़ दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जग्गी हत्याकांड मामले की होगी अंतिम सुनवाई, गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, ट्राइबल गेम्स में शामिल होंगी केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा, जनगणना के लिए आज से रायपुर जिले की मैपिंग…समेत पढ़ें अन्य खबरें

