Rajasthan News: अलवर: रहस्यमयी और हॉन्टेड जगहों में गिने जाने वाले भानगढ़ किले के प्रवेश द्वार स्थित हनुमान मंदिर से गदा चोरी होने की घटना सामने आई है। टहला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश जारी है।

कैसे हुई चोरी?
टहला थाना अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने शुक्रवार शाम को पूजा की थी, उस समय हनुमानजी की प्रतिमा के पास गदा रखी हुई थी। लेकिन शनिवार सुबह 5 बजे जब महंत मंदिर पहुंचे, तो गदा गायब मिली। इसके बाद मंदिर में लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति मंदिर परिसर में प्रवेश करता हुआ दिखा।
सुरक्षा के बावजूद हुई चोरी
मंदिर के पुजारी ने बताया कि भानगढ़ किले के प्रवेश द्वार पर भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) के सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद हनुमानजी की गदा चोरी हो गई। पुलिस ने कहा कि चोर की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
भानगढ़ किले का ऐतिहासिक महत्व
भानगढ़ किला 17वीं शताब्दी में बनाया गया था और इसे एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है। यह किला सरिस्का की पहाड़ियों के बीच स्थित है और शाम 5 बजे के बाद यहां प्रवेश निषेध है। किले के खंडहर और इससे जुड़ी रहस्यमयी कहानियां इसे और भी चर्चित बनाती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज

