Rajasthan News: सिरोही जिले के वेलंगरी कस्बे में रविवार को आवारा कुत्ते के हमले से सनसनी फैल गई। यह घटना तब हुई जब एक भाई-बहन पास की दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। अचानक रास्ते में एक पागल कुत्ता आया और सीधे आठ साल की बच्ची पर टूट पड़ा। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे और गर्दन को बुरी तरह काटना शुरू कर दिया। बच्ची चीखती रही और मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

इसी बीच बच्ची का दस साल का बड़ा भाई अपनी बहन को बचाने के लिए आगे आया। उसने बिना डरे कुत्ते से सीधा मुकाबला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़के ने दोनों हाथों से कुत्ते को पकड़ लिया और पूरी ताकत लगाकर उसे जमीन पर पटक दिया। कुत्ता कुछ देर तक तड़पता रहा लेकिन लड़के ने हिम्मत नहीं छोड़ी और बहन को उसके जबड़ों से छुड़ा लिया। इस दौरान कुत्ते ने भाई के हाथ में भी गहरा काट लिया, लेकिन उसने हार नहीं मानी।
हमले के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भाई-बहन को घायल हालत में घर तक पहुंचाया। परिवारजन तुरंत दोनों को अस्पताल ले गए, जहां बच्ची का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन दिया गया है। भाई के हाथ में भी गहरा घाव है, जिसका इलाज चल रहा है।
गांव के लोगों ने बताया कि हमला करने वाला कुत्ता पिछले कई दिनों से क्षेत्र में आतंक मचा रहा था। उसने पहले भी कई लोगों को काटा था और लोग लगातार डर में जी रहे थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची को काटने के कुछ देर बाद ही कुत्ते की मौत हो गई। इसे देखकर स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया कि कुत्ता रेबीज से पीड़ित था।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
