Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 सोमवार को पारित हो गया। इस दौरान सदन में जोरदार हंगामा और बहस देखने को मिली। विपक्ष के कई नेता चर्चा के वक्त सदन से नदारद रहे। सत्ता पक्ष ने इसे मुद्दा बनाया, जबकि विपक्ष ने अतिरिक्त कैमरे लगाए जाने पर आपत्ति जताई।

विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष ने इसे देशहित में जरूरी बताया। कानून के प्रावधानों के अनुसार अब किसी भी तरह का जबरन या धोखे से कराया गया धर्म परिवर्तन गंभीर अपराध होगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
दिलावर का तीखा बयान
विधेयक पारित होने के बाद कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा, सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामले कई बार सामने आते हैं। अब अगर कोई ऐसी जगह का इस्तेमाल करेगा तो वहां बुलडोजर भी चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा, धर्म परिवर्तन देश के लिए खतरा है। आपने केरल, कश्मीर और पाकिस्तान का हाल देखा होगा। जहां मुस्लिम आबादी बढ़ी, वहां हिंदुओं की स्थिति खराब हुई। बांग्लादेश इसका बड़ा उदाहरण है।
दिलावर ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन महज आस्था का सवाल नहीं बल्कि एक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा, धर्म बदलते ही व्यक्ति की भाषा, सोच और देश के प्रति श्रद्धा बदल जाती है। ऐसे लोग षड्यंत्र रचते हैं। इसलिए इस कानून में कड़ी सज़ा का प्रावधान रखा गया है, जिसमें आजीवन कारावास तक शामिल है।
पढ़ें ये खबरें
- खाकी का खौफ खत्म! संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, शरीर पर जुल्म के निशान, कांड के बाद जागे कानून के रखवाले
- राज पंचक शुरू : ‘निर्माण’ दक्षिण दिशा की यात्रा के लिए यह समय शुभ नहीं, जानिए कितने दिन रहेगा असर …
- भाजपा में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां, शिवप्रकाश के साथ कर्मवीर को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी…
- पंचकूला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में अमित शाह-CM सैनी का भी जिक्र
- जंगल किनारे नाले में मिली अज्ञात युवती की लाश, इधर तालाब में तैरता मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी

