Rajasthan News: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा संविधान को सर्वोच्च सम्मान देने का कार्य किया है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध कराता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद संविधान को माथे से लगाकर सम्मान देने का उदाहरण पूरे देश ने देखा है। भाजपा का मानना है कि देश का हर नागरिक संविधान के सम्मान और उल्लास के साथ जीवन जिए।
मदन राठौड़ ने पड़ोसी देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां संवैधानिक व्यवस्थाएं कमजोर पड़ी हैं, वहां हालात बिगड़े हैं। श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान में व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं और आम नागरिक कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसे में भारत में संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि संविधान को केवल सम्मान देना ही नहीं, बल्कि यह भी जरूरी है कि नागरिक अपने व्यक्तिगत जीवन और राष्ट्रीय चरित्र में संवैधानिक मूल्यों को अपनाएं।
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है और हम सभी इसकी मर्यादा से बंधे हुए हैं। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले सभी महानायकों और संविधान निर्माताओं को नमन किया।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Crime News : ससुराल पहुंचते ही दामाद का खूनी खेल, सास की चाकू-साबल से हत्या, पत्नी भी गंभीर
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जनरल कटऑफ पार करने वाले आरक्षित अभ्यर्थी स्क्रीनिंग में ही होंगे अनारक्षित
- Stock Market Corporate Action : 1 अक्टूबर को 8 शेयर होंगे Ex-Date, बोनस-डिविडेंड से राइट्स इश्यू तक, आज खरीदारी का आखिरी मौका
- भारत की ताकत पर अमेरिका ‘फिदा’: एशिया में भारत के बढ़ते प्रभुत्व को देखते हुए लिया बड़ा फैसला, कहा- ‘इंडिया की पावर…,’
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रेप चोरी में सीबीआई की जांच से अब खुलेगा पूरा राज… राइस मिल में कस्टम मिलिंग का 8.74 करोड़ का धान गायब… सरपंच के घर से सागौन की अवैध सिल्लियों का जखीरा बरामद…

