Rajasthan News: भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर नानकपुरा पुलिस चौकी के पास आज (20 फरवरी) सुबह एक भीषण सड़क हादसे में जैसलमेर मठ के महंत ब्रह्मपुरी जी महाराज का निधन हो गया। हादसे में उनकी कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र मांडल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने गाड़ी को सड़क किनारे कराकर खुलवाया।

महंत ब्रह्मपुरी जी महाराज कुंभ से लौट रहे थे
महंत ब्रह्मपुरी जी महाराज अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ से लौट रहे थे। इसी दौरान, मंदसौर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के निमंत्रण पर वे वहां जाने के लिए निकले थे। लेकिन भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर नानपुरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महंत ब्रह्मपुरी जी महाराज का मौके पर ही निधन हो गया।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस और नानकपुरा पुलिस चौकी के स्टाफ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महंत ब्रह्मपुरी जी महाराज के पार्थिव शरीर को अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।
100 एंबुलेंस के पायलट ने हादसे को बताया भीषण
हादसे की सूचना पर सबसे पहले 100 एंबुलेंस के पायलट हरि मोहम्मद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया और आवागमन सुचारू किया।
पढ़ें ये खबरें
- समस्तीपुर में पुरानी रंजिश के चलते हनुमान प्रतिमा जुलूस के दौरान महिला पर तलवार से हमला, परिवार के दो लोग लहूलुहान
- राजस्थान SI भर्ती परीक्षा पर सस्पेंस खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- तय समय पर ही होगी परीक्षा, टालने से किया इनकार!
- CM नीतीश का हुआ अपमान तो गुस्से में आगबबूला हुए तेजस्वी यादव! नेता प्रतिपक्ष के बयान से मच सकता है सियासी बवाल
- कानून का रखवाला बना वसूलीबाज, लोकायुक्त ने किया बेनकाब; ASI एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
- 15 की जगह 7 हजार वेतन, ऊपर से दो महीने से रोकी पेमेंट, प्रदर्शन करने गए तो बाबा की पुलिस ने कॉल सेंटर के कर्मचारियों को रोका, दौड़- दौड़ाकर…
