Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को पर्यटन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट और ब्रज चौरासी यात्रा के विकास के लिए संकल्पना योजना और प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की गई। इसके जरिए इन स्थानों को और आकर्षक बनाने और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई।

इस अवसर पर दीया कुमारी के साथ राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत और पर्यटन शासन सचिव रवि जैन भी मौजूद थे। बैठक में कंसल्टेंट्स और आर्किटेक्ट्स ने इन परियोजनाओं के विकास को लेकर बिंदुवार प्रस्तुतिकरण दिया। दीया कुमारी ने बताया कि प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से लागू किया जाएगा।
दीया कुमारी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आमेर और नाहरगढ़ के विकास के लिए 49.31 करोड़ और जलमहल क्षेत्र के लिए 96.61 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा और पर्यटकों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि जयपुर में सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं, इसलिए शहर में विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, चारदीवारी क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना के क्रियान्वयन पर भी काम चल रहा है।
दीया कुमारी ने “राइजिंग राजस्थान” पहल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। अब तक करीब 25 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान अब एक इंडस्ट्रियल हब बनने की ओर अग्रसर है और निवेशकों की सहूलियत के लिए विभिन्न राज्यों और देशों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

