Rajasthan News: उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक एयरपोर्ट) पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन क्षेत्र में छत पर लगी लोहे की सटरिंग अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर 4 से 5 मजदूर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही डबोक थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के वक्त चल रहा था निर्माण कार्य
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य के दौरान सटरिंग में अचानक हलचल हुई और वह गिर पड़ी। हादसे के समय वहां मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में हुई लापरवाही को लेकर जिम्मेदार एजेंसियों से जवाब-तलबी की जा रही है।
उदयपुर एयरपोर्ट: एक महत्वपूर्ण हवाई अड्डा
महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, जिसे डबोक एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है, उदयपुर शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में स्थित है। 504 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट का रनवे 9,000 फीट लंबा और 45 मीटर चौड़ा है। यहां एक साथ पांच बोइंग 737 या एयरबस A320 विमानों की पार्किंग की सुविधा है।
यह हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु सहित देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और पर्यटन के लिहाज से भी इसका खास महत्व है।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बस्तर के 93 गांवों में पहली बार फहराया गया तिरंगा, सचिन तेंदुलकर और वित्त मंत्री के नाम पर 45 लाख की ठगी, छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाले टीचर ने विरोध करने पर भाई को पीटा, ग्रामीण क्षेत्रों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे शौचालय… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ‘मेरे बिना झंडा कैसे लहराया… लेडी सरपंच ने स्कूल में मचाया हंगामा, पति के साथ मिलकर शिक्षक से की अभद्रता
- Haryana Top News : हांसी में तनाव के बीच सीएम नायब सैनी ने फहराया तिरंगा, जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर किसानों-खाप प्रतिनिधियों का प्रदर्शन; नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार ने चार स्तर पर निगरानी बढ़ाई समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर
- धनबाद में सरेआम फायरिंग से सनसनी: विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
- ‘पुरानी वफादारी या नया सियासी दांव?’ पल्लवी पटेल ने अतीक के बेटे अहजम से किया मुलाकात, सियासी हलचल तेज़

