Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में गुरुवार को 35वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान एक बेहद दुखद हादसा हो गया। कार्यक्रम में उड़ाए जा रहे एयर बैलून के साथ एक कर्मचारी हवा में लटक गया। अचानक बैलून की रस्सी टूटने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्सव का अंतिम दिन बना मातम
बारां की स्थापना के 35 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय ‘बारां महोत्सव’ का आयोजन किया गया था। गुरुवार को इस महोत्सव का तीसरा और अंतिम दिन था, जब यह हादसा हुआ। तुरंत घायल कर्मचारी को स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
शोभायात्रा ने किया था जिले की विरासत का उत्सव
एक दिन पहले, बुधवार को, महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। शहर के ऐतिहासिक प्यारेरामजी मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा ने बारां की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता की झलक पेश की थी। पारंपरिक वेशभूषा, लोक कलाओं और विविध झांकियों से सजी इस यात्रा में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। मंदिर में विशेष पूजा और तोप दागकर यात्रा की परंपरागत शुरुआत की गई थी।
पढ़ें ये खबरें
- हनी-ट्रैप में फंसा सेना का रिटायर्ड कैप्टन! विदेशी महिला को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार
- नशे के कारोबार पर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25.27 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, 1.61 लाख का सामान जब्त
- अपने गांव, अपने लोग और देवता का आशीर्वाद… हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- चिता पर लेटकर खिंचवाई फोटो… हत्या के आरोपी ने रची अपनी ही ‘मौत’ की पटकथा, जानकर रह जाएंगे दंग
- मेकअप हटाने के लिए घर में ही मौजूद हैं ये चीजें, जानें इस्तेमाल का तरीका
