Rajasthan News: राजस्थान शिक्षा विभाग ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में एक दशक बाद क्रांतिकारी बदलाव किया है। अब राज्य के करीब 70 हजार सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई के बजाय 1 अप्रैल से शुरू होगा। विभाग के इस फैसले से प्रदेश के 70 लाख विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

16 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
नए शेड्यूल के अनुसार, 1 अप्रैल से सत्र शुरू होने के बाद 15 मई तक नियमित कक्षाएं लगेंगी। इसके तुरंत बाद 16 मई से 20 जून तक गर्मियों की छुट्टियां (ग्रीष्मकालीन अवकाश) रहेंगी। छुट्टियों के खत्म होते ही 21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। अब तक राजस्थान में नया सत्र जुलाई से शुरू होता था, जिससे पढ़ाई के दिनों की संख्या कम रह जाती थी।
6 मार्च को जयपुर में है अहम बैठक
इस ऐतिहासिक बदलाव के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में 6 मार्च को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राजस्थान के विभिन्न शिक्षक संघों के दो-दो प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि शिक्षकों के सुझावों के आधार पर नए सत्र की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- नवरात्रि ड्यूटी के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में की आरती, पुलिस बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस: Delhi MCD का एक्शन, 1500 से अधिक पर चला चाबुक
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
- पंजाब में नशे के कारोबार पर मान सरकार का शिकंजा, 520 केमिस्ट के लाइसेंस सस्पेंड, 22 रद्द
