Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बैठक में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) और तेलंगाना की सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के बीच ज्वाईंट वेंचर कंपनी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गईं। इस जेवी में RVUNL की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत और SCCL की 74 % होगी।

दो बड़ी परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी
कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना- खदान स्थल पर 9,600 करोड़ रुपए की लागत से 800 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट लगाया जाएगा। सौर ऊर्जा परियोजनाएं- राजस्थान में 6000 करोड़ रुपए की लागत से 1500 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।
इन परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन भी मंजूर कर लिया गया है। बीकानेर जिले की पूगल तहसील (करणीसर-भाटियान) में 161.45 हेक्टेयर भूमि सौर परियोजनाओं के लिए। चित्तौड़गढ़ जिले की रावतभाटा तहसील (खरनाई) में 356.25 हेक्टेयर भूमि।
इसके अलावा पावरग्रिड बाड़मेर-1 ट्रांसमिशन लिमिटेड को बाड़मेर के सोखरू में 765 केवी सबस्टेशन के लिए 70.6 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गईं।
पढ़ें ये खबरें
- IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क, 50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
- मंडी में बारदाने की कमी पर बिफरे एसडीएम: आढ़तियों की समस्या सुन हैफेड को दिए निर्देश, बोले- उठान में न हो देरी
- इंदौर में बड़ा हादसा टला: मकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे थे तीन बच्चे, ऐसे बची जान…
- कच्चे आम से बना लें अमचूर पाउडर, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत …
- पंजाब में बड़े आतंकी-जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: ISI और बब्बर खालसा से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार
