Rajasthan News: राजस्थान में मतदाता सूची की SIR प्रक्रिया के दौरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. राष्ट्रीय स्तर के कवि गोपीनाथ चर्चित को बीएलओ ने जीते जी मृत मानकर उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया. कवि को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे सीधे अधिकारियों के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

यह पूरा मामला सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी का है. यहां बीएलओ द्वारा लापरवाही से गोपीनाथ चर्चित का नाम मृत दर्ज कर दिया गया और हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई. खास बात यह है कि गोपीनाथ देशभर में हास्य और व्यंग की कविताओं के लिए पहचाने जाते हैं और कई टीवी कार्यक्रमों में दर्शकों को हंसाते रहे हैं.
गोपीनाथ चर्चित वार्ड 33 स्थित नहर रोड की धनवंतरी कॉलोनी में रहते हैं, उनका कहना है कि बिना जांच किए ही उनका नाम सूची से हटा दिया गया. इससे वे आहत और परेशान हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं, फिर भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
कवि का कहना है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. हालात ये हैं कि राष्ट्रीय पहचान रखने वाले एक जीवित कवि को अपने अस्तित्व का सबूत देना पड़ रहा है. प्रशासनिक अनदेखी और बीएलओ की गलती ने उन्हें इधर-उधर चक्कर लगाने पर मजबूर कर दिया है.
शिकायत के बाद एसडीएम और निर्वाचन अधिकारी बृजेंद्र मीणा ने बीएलओ छोटू खान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. साथ ही कवि का नाम फिर से मतदाता सूची में दर्ज करने के आदेश भी दे दिए गए हैं.
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
