Rajasthan News: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को संगठन को ज्यादा सक्रिय और चुनाव के लिए तैयार करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिल सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साफ संकेत दिए हैं कि स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले संगठन को नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतारा जाए। इसके लिए लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी है।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा टीम में 50 से अधिक ऐसे पदाधिकारी चिन्हित किए गए हैं, जो लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय नहीं हैं। इनमें करीब 42 प्रदेश सचिव, 14 महासचिव और 4 उपाध्यक्षों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। नई कार्यकारिणी में इन पदों पर नए चेहरों को मौका मिल सकता है।
पार्टी संगठन में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत को भी लागू करने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 11 सदस्य पहले ही जिलाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। ऐसे नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी से हटाकर नई नियुक्तियां की जा सकती हैं, ताकि संगठन में दोहरी जिम्मेदारी खत्म हो सके।
राजस्थान में आने वाले समय में 309 नगर निकायों और करीब 11,300 ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं। इन्हें देखते हुए कांग्रेस संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज हो गई है। पार्टी का मानना है कि मजबूत और सक्रिय संगठन ही चुनावी मैदान में बेहतर प्रदर्शन की नींव रख सकता है।
कांग्रेस के भीतर प्रस्तावित यह फेरबदल सिर्फ पद बदलने तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। यदि नई कार्यकारिणी जल्द घोषित होती है, तो यह साफ संकेत होगा कि पार्टी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी में है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 103 रन का लक्ष्य, निकी प्रसाद ने झटके 2 विकेट
- समता रास गरबा उत्सव 2026: नौ दिनों तक भक्ति, परंपरा और उत्साह का संगम, नवमी पर 250 से ज्यादा प्रतिभागियों को दिया जाएगा आकर्षक पुरस्कार…
- सामूहिक आत्महत्या या फिर कुछ और… रेलवे ट्रैक पर मिली पटवारी की लाश: सिर धड़ से अलग, कार में मिला बच्चों का शव
- मुजफ्फरपुर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ वांटेड गिरफ्तार, तीन गंभीर मामलों में थी तलाश
- ये क्या तमाशा है… ट्रामा सेंटर में ग्रीन कार्पेट लगाने पर भड़के मंत्री सिंधिया, घायल श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे थे अस्पताल
