Rajasthan News: राजस्थान के एसएमएस अस्पताल में रिश्वतखोरी के मामले में नया खुलासा हुआ है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष अग्रवाल के बैंक लॉकर की जांच की, जिसमें करीब 850 ग्राम सोने के जेवर मिले।

एसीबी को संदेह है कि डॉ. अग्रवाल या उनके परिवार के पास अन्य बैंक लॉकर भी हैं। घर की तलाशी के दौरान एक लॉकर की जानकारी मिली थी, जिसके बाद अब एजेंसी विभिन्न बैंकों से जानकारी जुटा रही है कि कहीं और लॉकर तो नहीं खोले गए।
एसीबी ने रविवार को एसएमएस अस्पताल में डॉ. अग्रवाल की अलमारी से कई दस्तावेज जब्त किए थे, जिनकी जांच अभी चल रही है। डॉ. अग्रवाल को एसीबी ने उस वक्त रंगे हाथ पकड़ा था जब वे ब्रेन कॉइल सप्लाई से जुड़ी एक फर्म के 12.50 लाख रुपये के बिल पास करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत ले रहा था। अब जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि इस मामले में अस्पताल या सप्लाई फर्म से जुड़े और कौन लोग शामिल हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ईरान की फ्रीज संपत्ति होगी बहाल! लेकिन उससे पहले खोलना होगा होर्मुज स्ट्रेट, इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ के साथ ईरानी डेलिगेशन की बैठक पूरी, अब मिलेगा अमेरिका डेलिगेशन
- हथियार तस्करी के दो आरोपी जेल भेजे गए: यूपी के रहने वाले बदमाशों से 2 कट्टे और 6 कारतूस बरामद
- 200 CCTV, 100 फोन ट्रैक और 2 महीने की तलाश के बाद पकड़ी गई 50,000 की इनामी ‘ड्रग क्वीन’
- झालावाड़ में कोहराम: पिड़ावा की पुलिया से नीचे गिरी बाइक, एक की तड़प-तड़प कर मौत, MP के रहने वाले थे दोनों साढ़ू
- Unnat Krishi Mahotsav: किसानों को दिखा बीज से बाजार का रास्ता, रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम डॉ. मोहन यादव
