Rajasthan News: राजस्थान के एसएमएस अस्पताल में रिश्वतखोरी के मामले में नया खुलासा हुआ है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष अग्रवाल के बैंक लॉकर की जांच की, जिसमें करीब 850 ग्राम सोने के जेवर मिले।

एसीबी को संदेह है कि डॉ. अग्रवाल या उनके परिवार के पास अन्य बैंक लॉकर भी हैं। घर की तलाशी के दौरान एक लॉकर की जानकारी मिली थी, जिसके बाद अब एजेंसी विभिन्न बैंकों से जानकारी जुटा रही है कि कहीं और लॉकर तो नहीं खोले गए।
एसीबी ने रविवार को एसएमएस अस्पताल में डॉ. अग्रवाल की अलमारी से कई दस्तावेज जब्त किए थे, जिनकी जांच अभी चल रही है। डॉ. अग्रवाल को एसीबी ने उस वक्त रंगे हाथ पकड़ा था जब वे ब्रेन कॉइल सप्लाई से जुड़ी एक फर्म के 12.50 लाख रुपये के बिल पास करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत ले रहा था। अब जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि इस मामले में अस्पताल या सप्लाई फर्म से जुड़े और कौन लोग शामिल हैं।
पढ़ें ये खबरें
- गुरुग्राम में BSF के DIG के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 11वीं मंजिल से गिरने के बाद मचा हड़कंप
- उत्तराखंड की सरकारी जमीनों पर उठे सवालों के बीच सरकार की सफाई, 6-7 लैंड पार्सल की होगी बिडिंग
- धर्मेंद्र सिंह लोधी का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- ‘जैसे बैल लाल कपड़ा देखने पर भड़कता है, वैसे ही PM का नाम सुनकर राहुल…
- इंदौर साइबर सेल की कार्रवाई: AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो और राष्ट्रीय प्रतीकों के दुरुपयोग पर केस दर्ज
- पलामू में भाजपा की हुंकार: अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर बोला हमला, निवेदिता सिंह का बड़ा आरोप- ‘भारत को बांग्लादेश-पाकिस्तान बनाना चाहती है कांग्रेस’
