Rajasthan News: गुरुवार सुबह राजस्थान के दौसा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी स्लीपर कोच बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार 45 यात्रियों में से 30 घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 7 गंभीर रूप से घायलों को जयपुर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज दौसा में ही जारी है। सभी घायल यात्री खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घने कोहरे के कारण हादसा
डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा लाडली का बांस गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर-198 के सामने हुआ। घने कोहरे के कारण स्लीपर कोच बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। बस में सवार यात्री उज्जैन से दिल्ली जा रहे थे, जो सोनीपत, दिल्ली और गुड़गांव के निवासी हैं। हादसे के कारण बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
काली घाटी में भी सड़क हादसा
एक अन्य हादसा बुधवार देर रात बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के काली घाटी में हुआ। इसमें दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान रोशन पुत्र पुंजीलाल और महावीर पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के घायलों में आनंद पुत्र प्रकाश, अरविंद पुत्र लक्ष्मण, और दीपक पुत्र प्रेम शामिल हैं।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Hartalika Teej 2026 : इन आसान उपायों से पाएं सुखी दांपत्य जीवन और मनचाहे वर का आशीर्वाद …
- Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से दी शिकस्त, लगातार 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह
- करनाल में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 9 महीने में मिले 22 केस; 1500 लोगों को नोटिस
- आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान का नया ठिकाना बनेगा ऋषिकुल, धामी ने मास्टर प्लान को दी रफ्तार
- MLA ने मांगी विकास कार्यों की सूची, तो संजय जायसवाल ने लालू परिवार पर बोला तीखा हमला



