Rajasthan News: राजस्थान के सूर्य नगरी जोधपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नई सड़क इलाके में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय टीम के साथ मिलकर एक गुप्त ऑपरेशन चलाया और 19 साल के युवक जीशान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जीशान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और आतंकी संगठन ISIS की विचारधारा को सोशल मीडिया के जरिए हवा दे रहा था।

आधी रात को नई सड़क पर एक्शन
सूत्रों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई मंगलवार (24 मार्च) की रात को हुई। सदर बाजार थाना अधिकारी माणक राम के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम एक खास इनपुट लेकर जोधपुर पहुंची थी। पुलिस ने घेराबंदी कर जीशान को उठाया, जिसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिलने की बात कही जा रही है।
BENX प्लेटफॉर्म और एडमिन वाला खेल
दरअसल, जांच में यह बात सामने आई है कि जीशान एक BENX.com नाम के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ा था। वह इस ग्रुप का एडमिन था और वहां वीडियो व नोट्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को प्रमोट कर रहा था। जिसका काम युवाओं को कट्टरपंथी बनाना था।
क्या है पाकिस्तानी कनेक्शन?
गौरतलब है कि इस मामले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और ISIS के लिंक खंगाले जा रहे हैं। जीशान सिर्फ 19 साल का है, लेकिन उसके डिजिटल फुटप्रिंट्स किसी बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वह किसी ‘स्लीपर सेल’ का हिस्सा था या सिर्फ ऑनलाइन प्रोपेगेंडा का मोहरा।
इस गिरफ्तारी के बाद जोधपुर के पुराने शहर और व्यापारिक इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि कैसे एक कम उम्र का लड़का इतने बड़े आतंकी नेटवर्क के संपर्क में आ गया। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर रखें, ताकि वे अनजाने में ऐसे किसी जाल में न फंसें।
पढ़ें ये खबरें
- राम नवमी से पहले ओडिशा में हाई अलर्ट: CM मोहन माझी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की
- Mahadev Satta App के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, सट्टे के पैसे से खरीदा था Burj Khalifa में अपार्टमेंट
- ‘पीडीए की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाते हों…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- जिसका मन बुरा होता है, उनका कथन भी बुरा ही होता है
- Lahore High Court सख्त: सरबजीत कौर केस में रिपोर्ट न देने पर गृह मंत्रालय को फटकार
- रायपुर बना जामताड़ा! फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों से करोड़ो रुपयों की ठगी, पुलिस की रेड में खुलासा …
