Rajasthan News: भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटे आदिवासी नेता महेंद्र सिंह मालवीय ने बड़ा बयान दिय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गया हुआ कोई भी नेता भाजपा में कभी सहज महसूस नहीं करता। कांग्रेस में वापसी के बाद महेंद्र सिंह मालवीय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से पीसीसी वॉर रूम में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि चालीस साल जिस घर में रहा, वहां दोबारा लौटना सुकून देने वाला है।

पार्टी छोड़ने के फैसले पर मालवीय ने माना कि उनका फैसला गलत था, लेकिन अब वह अपनी जगह पर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के कामकाज और सोच में बुनियादी फर्क है, यही वजह है कि कांग्रेस से गया नेता भाजपा में कभी कंफर्टेबल नहीं रह पाता।
कार्यकर्ताओं के भरोसे पर उतरने का दावा
मालवीय ने कहा कि पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है और वह इस भरोसे पर खरा उतरेंगे। जल्द ही बांसवाड़ा में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस और भाजपा की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी है, उसका मुकाबला भाजपा नहीं कर सकती।
पुरानी बातों पर चर्चा से किया इनकार
यह पूछे जाने पर कि पार्टी ने उन्हें सरपंच से लेकर सीडब्ल्यूसी सदस्य तक सब कुछ दिया, फिर पार्टी छोड़ने का फैसला क्यों लिया, मालवीय ने कहा कि जो बातें पीछे छूट गई हैं, उन पर अब चर्चा करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने फिर से भरोसा जताया, यही सबसे अहम बात है। निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर मालवीय ने दावा किया कि पिछले 25 वर्षों से बांसवाड़ा में पंचायत चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा है और इस बार भी बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- सप्लीमेंट्री पास किए बिना फर्जी मार्कशीट से दाखिला! DAVV का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर; रिजल्ट रुका तो खुद ही पहुंची CM हेल्पलाइन
- HTET 2026: हरियाणा में इसी साल होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट
- केला सुबह खाएं या शाम को? जानिए किस समय खाना रहेगा बेहतर
- चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
- Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी के भाव में फिर तेजी, गोल्ड 1.49 लाख रुपए के करीब, जानें शहरों के रेट

