Rajasthan News: पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे आई एक कॉल से शहर में हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले युवक ने दावा किया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है और मालपुरा गेट स्थित मदीना मस्जिद के पास घटनास्थल पर मौजूद होने की बात कही।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां न तो कोई शव मिला और न ही कॉल करने वाला युवक। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में देर रात तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल नंबर की जांच में लोकेशन चित्रकूट क्षेत्र की मिली, जिससे पुलिस की चिंता बढ़ गई। पूरी रात तलाश के बाद सर्च ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
तकनीकी जांच के बाद पकड़ा युवकः सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया और तकनीकी सहायता से मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया। दिनभर की मशक्कत के बाद शाम तक पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
न कोई हत्या, न कोई पीड़िता
एसीपी सांगानेर हरि शंकर शर्मा ने बताया कि आरोपी रजीत सिंह निवासी हरदोई (यूपी), हाल निवासी मदीना मस्जिद, मालपुरा गेट को पकड़ा गया है। आरोपी जयपुर में एक बेकरी में काम करता है। जांच में सामने आया कि युवक ने शराब के नशे में झूठी कॉल की थी। न तो कोई हत्या हुई थी और न ही कोई पीड़िता थी। थानाधिकारी उदय भान यादव ने बताया कि तकनीकी आधार पर मोबाइल लोकेशन लेकर आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
- दिवाली पर Skoda की इन कारों पर मिल रहा ₹90,000 तक का डिस्काउंट, Kylaq, Kushaq और Slavia पर बड़े ऑफर्स
