Rajasthan News: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के जंगलों से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के अचलगढ़ क्षेत्र में एक आदमखोर जंगली जानवर तेंदुआ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और वन विभाग ने आनन-फानन में जंगलों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

भृगु आश्रम के पास मिला क्षत-विक्षत शव
दरअसल, यह खौफनाक मंजर अचलगढ़ क्षेत्र के भृगु आश्रम से महज 500 मीटर दूर घने जंगलों में देखने को मिला। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, युवक का शव इतनी बुरी हालत में था कि देखने वालों की रूह कांप गई। तेंदुए ने युवक पर हमला कर उसे झाड़ियों में घसीटा, जिससे शरीर के अंग अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले।
मृतक की पहचान उदयपुर जिले के खजुरिया निवासी राम के रूप में हुई है। मृतक शनिवार शाम करीब 6 बजे अचलगढ़ की ओर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को तलाशी के दौरान झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
गौरतलब है कि माउंट आबू में तेंदुए दिखना आम बात है, लेकिन इंसानों पर इस तरह के जानलेवा हमले की यह पहली बड़ी घटना बताई जा रही है। थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ और रेंजर गजेंद्र सिंह समेत वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि शिकार करने वाला तेंदुआ आदमखोर हो चुका है, जो अब इंसानी बस्तियों के लिए बड़ा खतरा है।
वन विभाग की सख्त एडवायजरी- रात में जंगल जाना मना
घटना के बाद वन विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सख्त एडवायजरी जारी की है। अचलगढ़ और भृगु आश्रम के आसपास के ट्रेकिंग रूट्स को बंद कर दिया गया है। रात के समय जंगलों में प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। स्थानीय निवासियों को समूह में रहने और अकेले अंधेरे में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वन विभाग अब तेंदुए को ट्रैक करने के लिए पिंजरे और कैमरे लगाने की तैयारी में है।
पढ़ें ये खबरें
- घर में घुसते ही हमलावर ने शुरू की फायरिंग, PG संचालक के सिर में पॉइंट ब्लैंक से लगी गोली
- ये सिर्फ चुनावी स्टंट है…CM योगी की घोषणाओं को सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया हवा-हवाई, चुनाव को लेकर कर दिया चौंकाने वाला दावा
- एयर इंडिया की फ्लाइट ने लिया Go-Around, दूसरे प्रयास में उतरा लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान, राहुल गांधी भी थे सवार
- ‘शेख हसीना को भारत से पकड़कर लाएंगे, फिर फांसी पर लटकाएंगे’, फिर तल्ख हुए बांग्लादेश के तेवर
- UP में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना होगा पूरा, 1,936 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू



