Rajasthan News: जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में राजस्थान की बेटी मणिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया. श्रीगंगानगर जैसे छोटे शहर से निकली मणिका अब इसी साल थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

जीत के बाद मणिका ने कहा कि उनकी यात्रा श्रीगंगानगर से शुरू हुई और यही शहर उन्हें आत्मविश्वास और साहस देने वाला रहा. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों, गुरुओं और दोस्तों को दिया. उनके शब्दों में, पेजेंटरी सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, यह जीवन का ऐसा अनुभव है जो चरित्र और व्यक्तित्व गढ़ता है.
इस मौके पर अन्य खिताब भी घोषित किए गए. रूश सिंधु को मिस इंटरनेशनल इंडिया का ताज मिला. अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि यह उनके प्रशंसकों की इच्छा पूरी होने जैसा है और अब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने की तैयारी करेंगी.
पिछली मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा ने भी मणिका को बधाई दी. उन्होंने कहा कि मणिका ने मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वह 130 देशों की प्रतिभागियों के बीच भारत को मजबूती से पेश करेंगी.
ज्यूरी सदस्य और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी विजेताओं की तारीफ की. उन्होंने कहा, प्रतियोगिता बेहद कठिन थी, लेकिन सही विजेता हमें मिल गईं. मणिका मिस यूनिवर्स में निश्चित रूप से भारत को गौरवान्वित करेंगी.
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
