Rajasthan News: प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा है कि आभासी दुनिया के कारण आज पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते बिखर रहे हैं। अजमेर के पुष्कर मेला ग्राउंड में आयोजित हनुमंत कथा के अंतिम दिन उन्होंने युवाओं और दंपत्तियों को मर्यादा में रहने की सख्त हिदायत दी।
बुधवार को कथा के समापन सत्र के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने वर्तमान वैवाहिक समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर शादियां लंबे समय तक नहीं टिक पा रही हैं, जिसका एक बड़ा कारण सोशल मीडिया पर मिलने वाले झूठे कमेंट्स हैं।

उन्होंने सावधान करते हुए कहा, सोशल मीडिया पर नाइस और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट करने वाले लोग सबको यही बोलते हैं। ऐसे लोग केवल जाल में फंसाने का काम करते हैं, इनसे बचकर रहना चाहिए। शास्त्री ने जोर देकर कहा कि इंसान को जितना हो सके गंभीर और मर्यादित रहना चाहिए, क्योंकि परमात्मा से प्रेम करने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं होता।
कथा के दौरान उन्होंने जीवन के दर्शन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने रूप, धन, भवन या यश पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए। जो कुछ भी प्राप्त हुआ है, उसे ईश्वर का प्रसाद मानकर स्वीकार करना चाहिए।
आलोचना करने वालों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, निंदा तो भगवान राम की भी हुई थी, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। जिसकी निंदा होती है, समझो वही जिंदा है। संतों ने भी कहा है- निंदक नियरे राखिए।
पढ़ें ये खबरें
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
- नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री पर कार्रवाई: नाइट्रोसन-10 टैबलेट के साथ 2 युवकों को पुलिस ने दबोचा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
- 21 अक्टूबर से शुरू होगा पंचक, पांच दिनों तक इन 5 कामों को करने से बचना चाहिए…
