Rajasthan News: भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और एक जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले MBBS के छात्र अरविंद फौजदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके लगातार भड़काऊ पोस्ट डालने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।
बीजेपी कार्यकर्ता ने की शिकायत
इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ता लाखन सिंह, निवासी जघीना (थाना उद्योग नगर), ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि अरविंद फौजदार ‘The Society of Warriors @Unityjat’ नामक सोशल मीडिया अकाउंट से जाति विशेष और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डाल रहा था।

मुख्यमंत्री और जाति विशेष पर भड़काऊ सामग्री का आरोप
लाखन सिंह के अनुसार, आरोपी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तस्वीरों में छेड़छाड़ करके उन्हें टैग करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इन पोस्ट्स का उद्देश्य सीएम की छवि को खराब करना और दो जातियों के बीच वैमनस्य फैलाना था।
MBBS छात्र पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अरविंद फौजदार दिल्ली से एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र है। पुलिस ने बताया कि वह लगातार झूठे आरोप लगाकर जाति विशेष को अपमानित करने और समाज में आक्रोश पैदा करने की कोशिश कर रहा था।
पढ़ें ये खबरें
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

