Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध कान्हा रेस्टोरेंट (Kanha Restaurant) समूह पर बुधवार सुबह आयकर विभाग (Income Tax) ने बड़ी छापेमारी की है। विभाग की अन्वेषण शाखा (Investigation Wing) ने एक साथ राजस्थान के 6 शहरों और मुंबई में कुल 33 ठिकानों पर दबिश देकर टैक्स चोरी के बड़े मामले का खुलासा करने की तैयारी कर ली है। खाद्य और होटल इंडस्ट्री के बड़े नाम पर इस कार्रवाई से व्यवसायिक जगत में हड़कंप मच गया है।

सुबह 7 बजे से एक्शन मोड में टीमें
मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह ठीक 7 बजे होटल संचालकों और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंच गईं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में खराब मौसम और बारिश के बावजूद टीमों ने पूरी गोपनीयता के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापेमारी की अचानक हुई इस कार्रवाई ने संचालकों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
33 ठिकानों पर मची खलबली
कान्हा ग्रुप लंबे समय से आयकर विभाग की रडार पर था। विभाग को इस ग्रुप द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस मेगा रेड के दायरे में जयपुर के 26, उदयपुर के 2, कोटा 1, श्रीगंगानगर 1, करौली 1, हिंडौन 1 और मुंबई के ठिकाने शामिल हैं। इन सभी जगहों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई।
दस्तावेजों और हार्ड डिस्क की जांच जारी
फिलहाल आयकर विभाग के सैकड़ों कर्मचारी और सुरक्षा बल के जवान संचालकों के वित्तीय दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और बैंक खातों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। जब्त किए गए दस्तावेजों से करोड़ों रुपये की अघोषित आय उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Asian Games 2026: भारत ने 9वें दिन जीते 8 मेडल, कुल संख्या 45 पहुंची, हॉकी में बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा
- पीने के पानी के लिए तीन दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीण, प्रशासन के आश्वासन के बाद देर रात चक्काजाम खत्म
- संत महोत्सव जा रहे श्रद्धालुओं के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल
- वायरल वीडियो ने खोली थार चालक की करतूत, बाइक सवारों को टक्कर मारने वाली Thar Roxx बरामद
- फैमिली ढाबे की आड़ में परोसी जा रही शराब, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने की ढाबा सील करने की मांग

