Rajasthan News: जयपुर के सुभाष चौक इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. आधी रात करीब 2 बजे रामकुमार धावाई की गली में एक पुराना जर्जर मकान अचानक ढह गया.

इस हादसे में बंगाल से आए प्रवासी परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों और बचाव टीमों की मदद से मलबे से बाहर निकालकर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आसपास के लोगों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ देर तक सिर्फ मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया. एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह ने बताया कि पांच लोगों को जिंदा बचा लिया गया, लेकिन दो लोगों को नहीं बचाया जा सका.
सिविल डिफेंस अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि यह मकान काफी पुराना था और लगातार हो रही बारिश से इसमें सीलन बढ़ गई थी. दीवारों और नींव के कमजोर होने की वजह से यह हादसा हुआ. जिस मकान में परिवार रह रहा था, वह किराए पर लिया गया था.
इस घटना ने एक बार फिर शहर में मौजूद जर्जर इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जयपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश में कई पुराने मकान किसी भी वक्त खतरा बन सकते हैं.
पढ़ें ये खबरें
- बहबलपुर में विराजेगी बिहार की सबसे विशाल 32 फीट ऊंची मां वामकाली, 400 साल पुरानी परंपरा के दर्शन को उमड़ेगा जनसैलाब
- धार्मिक मंच से उठा सतना की खराब सड़कों का मुद्दा, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का तीखा तंज; कहा- “मन करता था वीडियो बना कर भेज दूं”
- ‘अखिलेश जी! दिल्ली वाली बड़के भैया को भी साथ ले जाइए,’ अयोध्या जाने को लेकर ओपी राजभर ने कसा तंज, जानिए क्यों कही माफी मांगने की बात
- Delhi Pollution: दिवाली पर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 23 इलाकों में AQI 400 पार; जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित
- ईमेल हैक कर भेजा फर्जी खाता, कानपुर की कंपनी के एक करोड़ रुपये ठगे; व्हाट्सएप पर पुष्टि के बाद भी हो गई बड़ी चूक
