Rajasthan News: जयपुर में वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कार्रवाई की शुरुआत मानसरोवर स्थित वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बने मुख्य ऑफिस से हुई, जहां टीम को अलमारियों में करोड़ों रुपये नकद मिले। नोटों की गिनती के लिए मौके पर मशीनें मंगाई गईं।

सूत्रों के मुताबिक, ग्रुप पर कैश लेन-देन के जरिए टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग ने बुधवार को सर्वे किया और इसके बाद कार्रवाई को सर्च में बदल दिया। आज टीम ने श्यामनगर ऑफिस समेत कई अन्य लोकेशनों पर भी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले।
मुख्य ऑफिस में मिले डॉक्यूमेंट्स में जमीन और फ्लैटों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी अनियमितताओं के संकेत मिल रहे हैं। अधिकारियों ने ग्रुप के शीर्ष अफसरों के बैंक खातों, प्रॉपर्टी डिटेल्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कब्जे में लिए हैं। छापेमारी फिलहाल जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- ग्रेड-पे पर बने प्रस्ताव को लागू करने की मांग, नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
- ‘एनर्जी ड्रिंक’ लेबल विवाद में Red Bull को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने FSSAI का आदेश पलटा
- INDIA ब्लॉक की बैठक कल: SIR और चुनाव आयोग पर बनेगी विपक्ष की रणनीति, ये नेता नहीं होंगे शामिल
- ‘अगर कोई समस्या है तो…’, ‘शर्म’ वाले बयान पर BJP मंत्री लखेंद्र पासवान ने चिराग को दी नसीहत
- MMDR संशोधन कानून के खिलाफ ओडिशा में गरमाई राजनीति, राज्यव्यापी बंद का ऐलान

