Rajasthan News: राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकास कार्यों के कार्यक्रम की शुरुआत के लिए बीकानेर पहुंचे प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में खुली बहस की चुनौती दी थी।

मीडिया से बातचीत में मंत्री खींवसर ने इस चुनौती को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि डोटासरा मुख्यमंत्री से डिबेट करने के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई ऐसे उपलब्ध नहीं रहते कि कोई भी बुलाए और वह डिबेट के लिए पहुंच जाएं।
खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री से बहस की बात करने से पहले डोटासरा को प्रेस के सामने आकर यह बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री की कौन-कौन सी खामियां हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे ईमानदार और मेहनती नेता हैं, जो सबका साथ और सबके विकास के विजन के साथ काम कर रहे हैं।
मंत्री खींवसर ने कांग्रेस की पिछली सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सरकार अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी में उलझी रहती थी, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में ऐसी स्थिति नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
पढ़ें ये खबरें
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
