Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के दो परिचित युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने पिता के साथ घर आई थी। 12 अगस्त की रात को वह अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन वह बाड़ी थाना क्षेत्र में मिली। परिजनों की पूछताछ में लड़की ने बताया कि गांव के दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर बाड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए।
बाड़ी थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया गया है और घटनास्थल का मौका मुआयना भी पूरा कर लिया गया है। मामले की जांच सिटी ऑफिसर (सीओ) को सौंपी गई है। दोनों आरोपी फरार हैं, और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध के चलते पुलिस ने मामले को प्राथमिकता दी है। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच को तेज कर दिया गया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- अब मुंह से ली जा सकेगी कैंसर की दवा, मरीजों को कब मिलेगा फायदा?
- टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश! BCCI से हर साल मिलेंगे इतने करोड़
- झारखंड में इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: रांची-जमशेदपुर से 6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जिम्मी भी शिकंजे में
- मुख्यमंत्री साय ने विधायक रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में भेजी 4 लाख की नकली करेंसी बरामद, 4 दिन में दूसरी बड़ी खेप पकड़ी
