Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बाड़ा हैदर शाह में तैनात कर्मचारी अशोक उपाध्याय द्वारा छात्राओं के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं इस मामले में विभाग की और शासन की चुप्पी ने बड़ा सवाल खड़े कर दिया है।
दरअसल शिक्षा विभाग की हालिया तबादला सूची में विद्यालय के प्रिंसिपल नरेश कुमार जैन का नाम शामिल होने के बाद छात्राएं नाराज हो गईं। इसके विरोध में छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और स्कूल परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्राओं के आंदोलन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग का एक दल प्रशासनिक कर्मचारी अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में स्कूल पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान उपाध्याय ने छात्राओं से माइक छीन लिया और कड़ी भाषा में उन्हें डराने-धमकाने लगे।
वायरल वीडियो में अशोक उपाध्याय छात्राओं पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। छात्राओं द्वारा सवाल पूछने पर उन्हें चुप कराने और एक छात्रा को तबादले का कारण पूछने पर धमकी देने की बात भी सामने आई है। यह पूरी बातचीत माइक पर हुई, जिसे वीडियो में साफ सुना जा सकता है।
मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी छात्राओं का समर्थन किया है। यूथ कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल शर्मा स्कूल पहुंचे और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं का कहना है कि प्रिंसिपल नरेश कुमार जैन के कार्यकाल में स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और बुनियादी सुविधाओं में काफी सुधार आया है। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि तबादले पर पुनर्विचार नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज होगा।
पढ़ें ये खबरें
- 2600 साल पुराने सिक्कों का अनमोल संग्रह, छत्तीसगढ़ के प्रोफेसर डॉ. ऋषिराज पांडे ने देशभर से जुटाए ऐतिहासिक सिक्के
- जिस पर किया एतबार उसी ने उतार दिया मौत के घाट! प्रेमिका ने पहले रॉड से सिर फोड़ा, फिर डीजल डालकर लगा दी आग
- सिरोंज कृषि मंडी में 580 बोरी सरकारी गेहूं जब्त, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
- प.बंगाल : Annapurna Yojana के बजट में होगी बढ़ोतरी, अब ज्यादा महिलाओं को मिलेंगे 3-3 हजार रुपये
- सिरसा में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, 45 वर्षीय युवक की मौत; वीडियो से हुई पहचान

