Rajasthan News: उदयपुर के प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, जो ट्रेकिंग के दौरान माउंट आबू के घने जंगल में रास्ता भटक गए थे, को दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को ढूंढ लिया गया. गहरी धुंध के कारण शेर गांव के बीहड़ जंगल में लापता हुए प्रोफेसर को स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ, वन विभाग, नगर पालिका आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय नागरिकों की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाकर ढूंढ निकाला.

पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम चौधरी ने बताया कि उदयपुर के प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह पुत्र देवी सिंह राजपूत शनिवार को अपने पांच छात्रों के साथ शैक्षणिक भ्रमण के लिए माउंट आबू आए थे. वे स्थानीय गाइड के साथ अरावली पर्वत शृंखला के सबसे ऊंचे घने बीहड़ जंगलों में बसे शेर गांव पहुंचे थे. इस दौरान गहरी धुंध और खराब मौसम के कारण प्रोफेसर सिंह रास्ता भटक गए और अपने दल से बिछड़ गए.
छात्रों ने उन्हें काफी खोजा, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद छात्रों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और अन्य टीमें तुरंत हरकत में आईं और दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद प्रोफेसर को सकुशल ढूंढ लिया गया.
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

