Rajasthan News: राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह विवाद 30 नवंबर को ‘नौकरी दो – नशा नहीं’ कार्यक्रम के दौरान उनके दिए गए बयान से जुड़ा है।

क्या है मामला?
पूनिया ने बाड़मेर में आयोजित सभा के दौरान कहा था, संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता ने युवाओं से कहा कि अधिकारी नहीं सुने तो ठोक दिया करो आगे हम देख लेंगे। अभिमन्यू पुनिया के इस बयान से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हुई। इसे गंभीरता से लेते हुए जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना को कानूनी राय लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सेड़वा थानाधिकारी दीपसिंह ने जानकारी दी कि विधायक पूनिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 192, 352, 351(2), 353(1), और 56, 57 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूनिया का यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाड़मेर के आसूचना अधिकारी देरामाराम की शिकायत पर सेड़वा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
